A2Z सभी खबर सभी जिले कीकरौलीराजस्थान

टोल कर्मियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा

भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे स्थित धंधावली टोल प्लाजा पर हुआ विवाद

रिपोर्टर अक्षय शर्मा

सूरौठ-

भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे स्थित धंधावली टोल प्लाजा पर बोलेरो में सवार होकर जा रहे बारातियों एवं टोल कर्मियों में टोल देने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान टोल कर्मियों ने दबंगई दिखाते हुए बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। जिससे तनाव व्याप्त हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर सूरौठ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है।
मंगलवार को दोपहर करौली क्षेत्र के गांव जुंगीन का पुरा से बारात एक दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों में सवार होकर सूरौठ तहसील के गांव दुर्गसी जा रही थी। भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे पर कस्बा सूरौठ से पहले धंधावली टोल प्लाजा पर बारातियों के अन्य वाहन तो टोल देकर निकल गए लेकिन पीछे चल रही एक बोलेरो में सवार बारातियों से टोल देने को लेकर टोल कर्मियों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सभी टोलकर्मी हाथों में लाठियां लेकर बारातियों पर टूट पड़े तथा बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटने लगे। इसी बीच कुछ बुजुर्गों ने समझाइस का प्रयास भी किया लेकिन टोल कर्मियों ने बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा तथा बुजुर्गों के साथ भी मारपीट की। झगड़े के दौरान कोई भी टोलकर्मी ड्रेस कोड में नहीं था। झगड़े की सूचना मिलने पर सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का जायजा लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाराती वहां से चले गए। इस घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों ने टोल कर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। इस संबंध में सूरौठ थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि धंधावली टोल प्लाजा पर बारातियों एवं टोल कर्मियों में विवाद हो गया था लेकिन इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Related Articles

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!