मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौनपुर पुलिस का महाअभियान: ‘मिशन शक्ति-5’ के तहत आधी आबादी को किया जागरूक

WhatsApp Facebook

जौनपुर (विशेष संवाददाता, मनोज कुमार )। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए जौनपुर पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों, महिला थाना और शक्ति मोबाइल ने सड़कों पर उतरकर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
प्रमुख थानों की सक्रियता
एंटी रोमियो टीमें (नेवढ़िया, सुरेरी, मीरगंज, सिंगरामऊ, तेजीबाजार, शाहगंज): टीमों ने बाजारों और चौराहों पर भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया और पंपलेट बांटे।
खेतासराय पुलिस व महिला थाना: बालिकाओं को सुरक्षा के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शक्ति मोबाइल: छात्राओं को विशेष रूप से डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए।
सुरक्षा के लिए याद रखें ये हेल्पलाइन नंबर
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना डरे इन नंबरों पर कॉल करें:
1090 – वीमेन पावर लाइन
112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन