मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का समापन समारोहपूर्वक संपन्न, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का समापन समारोहपूर्वक संपन्न, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
WhatsApp Facebook

अलीराजपुर

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

कट्ठीवाड़ा:- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 19 मार्च 2026 से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का जिला स्तरीय समापन समारोह मंगलवार, 30 जून 2026 को विकासखंड कट्ठीवाड़ा के ग्राम अकोला में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत ने की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम ने अभियान के दौरान जिले में किए गए जल संरक्षण, जल संरचनाओं के पुनर्जीवन तथा जनभागीदारी आधारित कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि नागर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है। ग्राम स्तर पर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जल संरक्षण के अनेक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजकर शिक्षा दिलाने की अपील भी की।

जिला कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि जल का अति दोहन और दुरुपयोग भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। जल जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए कम से कम एक जल संरचना के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अभियान के दौरान जिले में किए गए कार्यों की भी जानकारी साझा की।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक दीपक जगताप ने अभियान के अंतर्गत जिलेभर में नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा किए गए सेवा एवं जनजागरूकता कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वृक्ष पूजन, नदी-नालों एवं तालाबों की साफ-सफाई, जल स्रोतों का संरक्षण, कलश यात्राएँ, श्रमदान तथा बावड़ी उत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की गई।

समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले विभिन्न विकासखंडों के सरपंचों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुधीर जैन, मगनसिंह चौहान, कविता चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं अधिकारी शामिल रहे।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर जैन ने किया तथा अंत में जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोपाल प्रजापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।