मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौनपुर: पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन, 06 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

जौनपुर: पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन, 06 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
WhatsApp Facebook
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जौनपुर के निर्देशन में आज, दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस लाइन जौनपुर के सभागार कक्ष में एक भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में अपनी अधिवर्षता आयु (Superannuation) पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस विभाग के 06 अधिकारी और कर्मचारीगण को ससम्मान विदाई दी गई।
​कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त/क्षेत्राधिकारी नगर (CO City) श्री गोल्डी गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी 06 पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र, सम्मान-पत्र और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखमय, मंगलमय, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
​सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण:
​श्री विश्वनाथ सिंह – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
​श्री अशोक कुमार सिंह – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
​श्री शिवनाथ प्रसाद – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
​श्री चमन सिंह यादव – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
​श्री तुफानी राम – लीडिंग फायरमैन
​श्री शमसुद्दीन – उर्दू अनुवादक
​इस भावुक और गरिमामयी विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस विभाग के तमाम अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अपने साथियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।