A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर के सख्त निर्देश

डिंडौरी : 13 अप्रैल,2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने जल गंगा संर्वधन अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नदी, नालें,  ,घाट जैसे शहपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मालपुर में मां नर्मदा नदी घाट पर स्थानीय जनों के सहयोग से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद पंचायतों एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को नियमित निरीक्षण कर समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक ग्राम में बैनर एवं चौपाल के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया की प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, आंगनवाडी केंद्र में मध्यान्ह भोजन, नास्ता कौन से स्थान पर कहां-कहां बनाया जा रहा है जिसकी सूची दो दिवस के अंदर कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही साथ उसका प्रमाण पत्र भी दें कि निर्धारित मापदंड के अनुसार भोजन उपलब्ध किया जा रहा है।
समस्त अधिकारियों को कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए की न्यायलीन प्रकरण का जबाव दावा समय पर प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही साथ कलेक्टर ने म.प्र. गा्रमीण आजीविका प्रबंधक को निर्देशित किया की स्व-सहायता समूह की दीदीयों के द्वारा सब्जी उत्पादन नियमित रूप से घर-घर किया जा रहा है जिसकी फोटो लेकर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करें ताकि किसान दीदीयों को आगामी समय में लाभ प्राप्त हो सके।
साथ ही साथ धन-धान्य योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर किये जा रहे कार्य, शिविर, निर्माण, उत्पादन से संबंधित अधिकारी जियो टेग फोटो अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ कलेक्टर ने 15 दिवस के अंदर उद्योग प्रबंधक अधिकारी को पात्र हितग्राही को लाभ देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समस्त सीईओ पीएचई अधिकारी, तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए की अपने-अपने क्षैत्र अधिकार के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर पानी की समस्या ,अभावग्रस्त क्षैत्र को गंभीरता से लेते हुए वहां पर पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्थायें की जाए ताकि ग्रामवासियों को भटकना न पडें।

आरईएस विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की जिले में कोई भी नदी-नाला, तालाब, कुआं, नहर पर पानी के संचय हेतु गेट लगा दिए गये है। वर्तमान में कोई भी स्थान अछुटा नहीं जिसका प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की आंगनवाडी, विद्यालय, शासकीय भवनों एवं सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगायें और पाइपलाइन जमीन के अंदर छोडे और गढढे में रेत भरें ताकि घर का पानी जमीन में जाये और वाटर लेवल बना रहे। जिससे गांव का पानी गांव में और शहर का पानी शहर में बना रहे। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने घर के पास खडें होकर जिओ टैग फोटो ले और कार्यालय में जमा करें। इस प्रकार के संरक्षण से आने वाली पीढी को पानी से राहत मिलेगी।
नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए की डिंडौरी और शहपुरा क्षैत्र के डिवाईडरों को स्वच्छ रखा जाए और किसी भी प्रकार के बैनर न लगाया जाएं जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए की जनगणना 2027 का कार्य शुरू होने जा रहा है इसे भी एसआईआर की तरह जिम्मेदारी के साथ अपनाकर समय सीमा में करना है। किसी भी अधिकारी कर्मचारी को छुटटी नहीं दी जाएगी।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की तिथियां भी घोषित की गईं 20 अप्रैल 2026 को बजाग, 28 अप्रैल 2026 को डिंडौरी, 7 मई 2026 को शहपुरा तथा 14 मई 2026 को अमरपुर में आयोजन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित सामाजिक न्याय विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ लेने के निर्देश दिए गए।
बैठक में न्यायालयीन प्रकरण, समग्र आईडी, ई-केवाईसी, सीपी ग्राम, पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई, नगरीय निर्माण कार्यों की प्रगति एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, नक्शा तरमीम, फौती नामांतरण, फार्मर रजिस्ट्री एवं राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर जेपी यादव, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!