A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पांच लोगों पर सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान का मुकदमा दर्ज 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा हमीरपुर। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम रोहारी निवासी बिंद्रावन पुत्र लल्लू ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के सत्यनारायण, धर्मेंद्र आदि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे थे जिसका उसने विरोध किया तो बीते 27जुलाई को सत्यनारायण, धर्मेंद्र, रामेश्वर, खेमचंद और रामकली ने उसे और उसकी पत्नी को घर में घुसकर पीटा था जिसको लेकर उसके द्वारा पुलिस में शिकायत की गई थी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई तो उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से शिकायत की गई लेकिन आरोपियों के रसूख और धनबल के कारण पुलिस ने उनके विरुद्ध उलटा मुकदमा दर्ज कर दिया। पीडित ने बताया कि तीन साल पहले भी उक्त लोगों ने उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट की थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षो पर कार्यवाही की थी। पीडित ने उनपर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिसपर पुलिस ने पांचो आरोपियों के विरुद्ध सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!