

‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत साइबर ठगी के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले की जुरहरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत साइबर ठगी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां जुरहरा-कामा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पीछे से की गईं, जहां ठग साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 11 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट बनाते थे। इन अकाउंट्स के माध्यम से वे सस्ते दामों पर गाय-भैंस बेचने का विज्ञापन डालकर लोगों को ठगते थे। इसके अतिरिक्त, ये ठग सेक्सटॉर्शन के जरिए भी लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन साइबर ठगों ने अब तक करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है और कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ से और भी खुलासे होने की संभावना है, जिससे उनके गिरोह और ठगी के अन्य तरीकों का पता चल सकेगा।
