मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*शिक्षकों की कमी के बीच भूगोल के प्रोफेसर डॉ. इमरान खान के ट्रांसफर पर छात्रों का विरोध* *राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले – ‘उत्कृष्ट शिक्षक का जाना कॉलेज के हित में नहीं’*

*शिक्षकों की कमी के बीच भूगोल के प्रोफेसर डॉ. इमरान खान के ट्रांसफर पर छात्रों का विरोध* *राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले – ‘उत्कृष्ट शिक्षक का जाना कॉलेज के हित में नहीं’*
WhatsApp Facebook

*पिपरिया।* शहीद भगत सिंह शासकीय पीजी कॉलेज, पिपरिया में पहले से ही *शिक्षकों के 32 पद खाली* हैं, ऐसे में भूगोल विभाग के *सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहम्मद इमरान खान* के स्थानांतरण आदेश ने छात्रों का गुस्सा भड़का दिया। सोमवार को छात्र-छात्राओं ने *राज्यपाल महोदय* के नाम *एसडीएम पिपरिया* के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर डॉ. खान की *पुनः पदस्थापना* की मांग की। एसडीएम के बैठक में व्यस्त होने के कारण ज्ञापन कार्यालय में जमा कराया गया।

*कॉलेज में शिक्षकों का भारी संकट:* ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में *राजपत्रित वर्ग-1 के 40 में से 18 पद* और *वर्ग-2 के 25 में से 14 पद रिक्त* हैं। कुल *32 पद खाली* होने से पहले ही पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में एक और सक्रिय शिक्षक का ट्रांसफर होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

*क्यों जरूरी हैं डॉ. इमरान खान:* छात्रों ने कहा कि डॉ. खान *छात्रहितैषी और उत्कृष्ट शिक्षक* हैं। उनके कार्यकाल में: 1. *6 विद्यार्थियों* का ऑल इंडिया स्तर पर चयन हुआ। 2. भूगोल में *1 यूनिवर्सिटी टॉपर* निकला। 3. *3 विद्यार्थियों* ने UGC-NET क्वालिफाई किया। 4. *3 साल तक NSS* का सफल संचालन किया।

*’संविधान के अनुच्छेद-14 का हवाला’:* ज्ञापन में कहा गया कि डॉ. खान का ट्रांसफर *केवल भूगोल विभाग नहीं, पूरे कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता* को नुकसान पहुंचाएगा। *अनुच्छेद-14* में निहित समानता और प्रशासनिक न्याय के सिद्धांतों के तहत शासन से आदेश पर *तत्काल पुनर्विचार* की मांग की गई।

*किन्हें भेजी गई कॉपी:* ज्ञापन की प्रतिलिपि *मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव, आयुक्त उच्च शिक्षा, कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक व सांसद* सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर डॉ. इमरान खान की वापसी का समर्थन किया। छात्रों का कहना है कि *शिक्षकों की कमी के दौर में ऐसे समर्पित शिक्षक का जाना कॉलेज के लिए बड़ा नुकसान है*।

AKHAND BHARAT NEWS REPORTER

जिला संवाददाता नर्मदापुरम नरेन्द्र बाल्मीक

Akhand Bharat News के अधिकृत संवाददाता।

सत्यापन करें →