मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी नवादारजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकीनिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमननिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमनहमीरपुर :अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह की तत्परता से एक ही रात में दुरुस्त कराए गए क्षतिग्रस्त कोलाबे, किसानों को सिंचाई में नहीं होगी परेशानीहमीरपुर :अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कठोर कार्रवाई: निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्महमीरपुर :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का किया निरीक्षण, छठ पूजा के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवशरजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्या अर्पण नमन किया गया।जनजातीय गौरव दिवस पर मालवा निमाड़ को 4000 करोड़ की सौगात।रजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी नवादारजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकीनिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमननिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमनहमीरपुर :अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह की तत्परता से एक ही रात में दुरुस्त कराए गए क्षतिग्रस्त कोलाबे, किसानों को सिंचाई में नहीं होगी परेशानीहमीरपुर :अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कठोर कार्रवाई: निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्महमीरपुर :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का किया निरीक्षण, छठ पूजा के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवशरजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्या अर्पण नमन किया गया।जनजातीय गौरव दिवस पर मालवा निमाड़ को 4000 करोड़ की सौगात।
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का किया निरीक्षण, छठ पूजा के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश

हमीरपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा…

हमीरपुर :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का किया निरीक्षण, छठ पूजा के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक प्रबंधों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। घाट पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखने तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए तथा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए छठ पूजा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।