जिला ब्युरोचिफ रवि गोस्वामी
सरगुजा। भुसु की बेटी दिव्या लकड़ा ने अपनी प्रतिभा के दम पर वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा दिव्या लकड़ा ने वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है।
उनके चयन पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी,
