मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
AKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवादAKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवाद
Surgujaछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

कृषि विज्ञान केंद्र मैनपाट-सीतापुर में महिला किसान दिवस का आयोजन*,,,,

जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी, *मैनपाट / सीतापुर।* इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, मैनपाट में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विद्यानिधि…

कृषि विज्ञान केंद्र मैनपाट-सीतापुर में महिला किसान दिवस का आयोजन*,,,,
WhatsApp Facebook

जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी,

*मैनपाट / सीतापुर।* इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, मैनपाट में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विद्यानिधि गौतम के मार्गदर्शन में महिला किसान दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ (कीट विज्ञान) डॉ. चंद्रमणि साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला किसान कृषि व्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि खेती की योजना बनाने से लेकर बीज बोने, रोपाई, निराई-गुड़ाई और कटाई के साथ ही बीज संरक्षण, पशुपालन, सब्जी उत्पादन और कृषि उपज से तैयार उत्पादों के प्रसंस्करण में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

डॉ. साहू ने कहा कि खेती-किसानी में महिलाओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। कृषि उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को अपनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महिला किसानों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जा रहा है। कृषि में महिलाओं की भागीदारी ग्रामीण विकास की एक महत्वपूर्ण शक्ति है।

इस दौरान उन्होंने आगामी रबी फसलों – गेहूं, सरसों, मटर एवं अन्य रबी फसलों की उन्नत किस्मों, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला किसानों को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट और फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भाग लिया और कृषि से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।