मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
AKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवादAKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवाद
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देश

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह के साथ तहसील राठ के ग्राम नौरंगा में गौशाला एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गौशाला में 127 छोटे-बड़े…

हमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह के साथ तहसील राठ के ग्राम नौरंगा में गौशाला एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

गौशाला में 127 छोटे-बड़े गोवंश संरक्षित मिले। डीएम ने गोवंशों की समुचित देखभाल, शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग, पर्याप्त भूसा एवं पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कराने को कहा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत के 27 पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) की सुविधा दिलाने के लिए बैंक एवं एलडीएम से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शौचालय निर्माण, पोषाहार वितरण और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी कमियों को एक माह के भीतर दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि के बाद दोबारा निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ.

अल्का शुक्ला, एसडीएम चित्रा निर्वाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।