मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
AKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवादAKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSबानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायतश्री पुजा समिति गांव पुरैनिया पोस्ट लोहारा ब्लॉक राजगढ़ जनपद मीरजापुरऑपरेशन प्रहार में मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाईहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनीहमीरपुर :जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारों पर जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के आयुक्त ने दिए निर्देशहमीरपुर :नौरंगा गौशाला में डीएम का निरीक्षण, एक माह में कमियां दूर करने के निर्देशहमीरपुर :स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा खंती में गिरे, मां घायलहमीरपुर :छह माह का किराया मांगने पर मकान मालिक और किरायेदार में विवाद
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

बानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायत

बानसूर। बेरोजगारी भत्ते और इंटर्नशिप की उपस्थिति अपलोड नहीं होने की समस्या को लेकर इंटर्नशिप कर रहे युवाओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। युवाओं ने…

बानसूर में इंटर्नशिप धारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से उपस्थिति लंबित होने का आरोप सीडीपीओ कार्यालय पर निजी ई-मित्र को SSO आईडी देने और पैसे वसूलने की शिकायत
WhatsApp Facebook

बानसूर। बेरोजगारी भत्ते और इंटर्नशिप की उपस्थिति अपलोड नहीं होने की समस्या को लेकर इंटर्नशिप कर रहे युवाओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। युवाओं ने बानसूर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में अप्रैल 2026 से उपस्थिति लंबित होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उपस्थिति अपलोड नहीं होने से बेरोजगारी भत्ते से संबंधित प्रक्रिया में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंटर्नशिप धारियों ने आरोप लगाया कि बाल विकास कार्यालय के अधिकारियों ने सरकारी एसएसओ आईडी एक निजी ई-मित्र संचालक को दे रखी है और उपस्थिति एवं फॉर्म अपलोड करने के नाम पर संचालक द्वारा मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि उनके अनुसार यह कार्य सीडीपीओ कार्यालय में निशुल्क किया जाना चाहिए। युवाओं ने बताया कि कोटपूतली क्षेत्र के अन्य सरकारी विभागों में इंटर्नशिप धारियों की उपस्थिति अपलोड की जा चुकी है, लेकिन बानसूर सीडीपीओ कार्यालय में अप्रैल से अब तक की उपस्थिति लंबित पड़ी है। अधिकारियों की ओर से 20 अक्टूबर को अंतिम तिथि बताए जाने के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई है और समय पर उपस्थिति अपलोड नहीं होने से बेरोजगारी भत्ते की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। युवाओं ने उपखंड अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर लंबित उपस्थिति जल्द अपलोड करवाने और पैसे वसूलने की शिकायत की जांच करवाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।