मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौनपुर एनकाउंटर: सरपतहां पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से देवरिया का वांटेड गो-तस्कर गिरफ्तार!

जौनपुर एनकाउंटर: सरपतहां पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से देवरिया का वांटेड गो-तस्कर गिरफ्तार!
WhatsApp Facebook

जौनपुर | ब्यूरो रिपोर्ट: संवाददाता मनोज कुमार
जौनपुर में अपराधियों और गो-तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान में सरपतहां पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवरिया पुलिस की नाक में दम करने वाला एक शातिर गो-तस्कर आज जौनपुर पुलिस की जवाबी फायरिंग का शिकार हो गया। कम्मरपुर पुलिया के पास हुई इस सनसनीखेज मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
फिल्मी स्टाइल में भागा, थानाध्यक्ष के कान के पास से गुजरी गोली!
घटनाक्रम के अनुसार, सरपतहां थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ कम्मरपुर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। तभी समोधपुर की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। भागने की कोशिश में उसकी स्प्लेंडर बाइक फिसलकर पलट गई।
खुद को घिरता देख आरोपी पैदल ही गांव की तरफ भागा। जब पुलिस ने उसे ललकारा, तो उसने सीधे पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर झोंक दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गोली तो थानाध्यक्ष के दाहिने कान के ठीक पास से सनसनाती हुई निकल गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग और गिरफ्तारी
हमले से बेखौफ पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी (पट्टीनरेन्द्रपुर) सुरेश कुमार सिंह ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। कुछ ही पल में आरोपी चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा—पुलिस की एक गोली सीधे उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे जा लगी थी।
🔍 कौन है पकड़ा गया अपराधी?
पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने जब उसे दबोचा और पूछताछ की, तो उसकी पहचान पंकज यादव (उम्र 35 वर्ष), निवासी सारी बडौना (सरपतहां, जौनपुर) के रूप में हुई।
क्राइम कुंडली: आरोपी पंकज यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जौनपुर, गोंडा और देवरिया में गो-हत्या, पशु क्रूरता, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह देवरिया (एकौना थाना) के एक मामले में वांछित चल रहा था।
मौके से क्या-क्या हुआ बरामद?
01 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस (.315 बोर)
01 जिंदा कारतूस
01 चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक (जिस पर फर्जी नंबर प्लेट UP 62 AK 3329 लगी थी)
01 मोबाइल फोन
(आरोपी ने कुबूल किया कि उसने यह बाइक अखंडनगर से चुराई थी और नंबर बदलकर घूम रहा था)
विधिक कार्रवाई और टीम की तारीफ
घायल गो-तस्कर को तुरंत इलाज के लिए सरकारी गाड़ी से सी.एच.सी. सुईथाकला भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 232/26 के तहत BNS की नई धाराओं और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुठभेड़ को अंजाम देने वाली जांबाज टीम:
इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सूर्यप्रताप सिंह यादव, और कांस्टेबल नितीश कुमार, रतन लाल गिरी, विरेन्द्र चौहान, पवन यादव, मणिश्वर कुमार, प्रिन्स साहनी व शिवम कुशवाहा की मुख्य भूमिका रही।