A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पिछोर के बाचरोंन में 158 बच्चों को पिलाई जायेगी दवा

महेंद्र लोधी पिछोर

पिछोर (शिवपुरी) शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यस्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने और बच्चों को इस संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार, 28 जून 2026 से की गई। इस विशेष अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जा रही है।अभियान के पहले दिन रविवार को जिले भर में बनाए गए पोलियो बूथों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बच्चों को दवा पिलाई गई। स्थानीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बाचरोन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़ेरिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया, जिससे माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। बूथ पर बच्चों और उनके अभिभावकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। अतिथियों ने बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया, पोलियो की दवा पिलाई और उनकी उंगली पर सुरक्षा का निशान लगाया!इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिंका लोधी ने बताया कि भारत को पोलियो मुक्त हुए लगभग 15 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस का खतरा बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है कि बच्चों में पोलियो के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।उन्होंने कहा कि हमारी टीम 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दस्तक देगी! इस दौरान उन बच्चों को विशेष रूप से चिन्हित कर दवा पिलाई जाएगी जो किन्हीं कारणों से रविवार को बूथ पर नहीं पहुँच सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें और अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।इस मौके पर स्वयंसेवक अशोक लोधी सहित एमएसडब्लू विलकेश लोधी आदि उपस्थित थीं!

Show More
Back to top button