मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से नगर थाना का निरीक्षण 

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से नगर थाना का निरीक्षण 
WhatsApp Facebook

पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जहानाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने सोमवार को नगर थाना, जहानाबाद का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों और अन्य आवश्यक सामग्रियों की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह एक नियमित और सतत अभियान है, जिसके तहत जिले के सभी थानों का क्रमवार निरीक्षण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य थानों में उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना, पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं को समझना और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के साथ मामलों के त्वरित और संवेदनशील निष्पादन पर भी चर्चा की गई, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गोपनीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकती। एसपी किरण कुमार ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जिले के सभी थानों को और अधिक संसाधनयुक्त एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले लोगों के आवेदनों को सरलता और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया जाए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक का परंपरानुसार सलामी देकर स्वागत किया गया और उन्हें थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।