मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोपक्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप
Pandhurnaमध्य प्रदेशराजनीति

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा। जनपद पंचायत पांढुर्णा की स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति श्रीमती कीर्ति पठाड़े सहित अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं…

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा। जनपद पंचायत पांढुर्णा की स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति श्रीमती कीर्ति पठाड़े सहित अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं ने कलेक्टर जिला पांढुर्णा को पत्र सौंपकर “आंगन मिलन सेवा/आंगन का उत्सव” कार्यक्रम में कथित राजनीतिक पक्षपात के मामले में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कथित रूप से केवल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए तथा इस संबंध में एक सूची भी साझा की गई। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि किसी शासकीय कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रतिनिधित्व को जानबूझकर अलग रखा गया है, तो यह प्रशासनिक निष्पक्षता एवं लोकसेवा की भावना के विपरीत है।

शिकायत में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में निहित समानता के अधिकार तथा अनुच्छेद 243G के तहत पंचायतों की भूमिका का उल्लेख करते हुए शासकीय कार्यक्रमों में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मानजनक एवं समान प्रतिनिधित्व की बात कही गई है। साथ ही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का हवाला देते हुए शासकीय पद एवं संसाधनों के राजनीतिक उपयोग की जांच की मांग की गई है।

पत्र के माध्यम से छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें कार्यक्रम की सूची एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देशों की स्वतंत्र जांच, आमंत्रण प्रक्रिया के आधार की जानकारी, राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्तियों को स्थान दिए जाने के कारणों की जांच तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शामिल है।

शिकायतकर्ताओं ने भविष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के शासकीय कार्यक्रमों में राजनीतिक निष्पक्षता, समान अवसर और सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मानजनक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने की भी मांग की है।

पत्र के अंत में मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निष्पक्ष जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भीमराव वालके जनपद पंचायत सभापति कीर्ति पठाड़े जनपद पंचायत सभापति सकूनतला उइके आदि उपस्थित थे