मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोपक्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

RCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मान

बानसूर। RCI EDU HUB BANSUR के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी, रोलर स्केटिंग एवं योगासन में जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय…

RCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मान
WhatsApp Facebook

बानसूर। RCI EDU HUB BANSUR के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी, रोलर स्केटिंग एवं योगासन में जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयन हासिल कर संस्थान एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। खो-खो में रामवीर गुर्जर, प्रदीप कुमार, हिमांशु, अक्ष कुमार एवं रामवीर सिंह तंवर, वॉलीबॉल में अमन कुमार गुर्जर व साहिल यादव का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, वहीं अमन कुमार गुर्जर का राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन हुआ है। कुश्ती में अश्विनी गुर्जर ने अंडर-19 में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर तथा नवीन गुर्जर ने अंडर-17 में जिला स्तर पर चयन प्राप्त किया है। कबड्डी अंडर-14 में दिशांत कुमार और अंडर-19 में दीपक गुर्जर, राष्ट्रदीप यादव, सचिन योगी, लक्ष्य दहिया एवं हर्षवर्धन यादव का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जिसमें दीपक गुर्जर व राष्ट्रदीप यादव ने राष्ट्रीय स्तर तक जगह बनाई है। रोलर स्केटिंग में अक्षय कुमार यादव एवं योगासन में रितु यादव ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है।

खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में डीएसपी सुहासी जैन एवं थानाधिकारी राजेश कुमार ने शिरकत की। संस्था निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी, सह निदेशक भूप सिंह, प्रधानाचार्या दिव्या मिश्रा, एमडी मनोज यादव, रवि जांगिड़, शारीरिक शिक्षक नवबहार सिंह सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।