

*प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए शामिल*
कटनी। “प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” के पावन अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दद्दा धाम पहुँचकर समारोह की गरिमा में चार चाँद लगा दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम पूज्य गुरुदेव दद्दा जी की समाधि स्थल पर पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने विग्रह में विराजमान दद्दा जी की प्रतिमा पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्पूर्ण स्वागत एवं व्यवस्था की अगुवाई पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर उन्हें दद्दा धाम के आध्यात्मिक आयामों से अवगत कराया।