A2Z सभी खबर सभी जिले की

अग्निवीर भर्ती 2027: पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

अग्निवीर भर्ती 2027: पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय (ARO) भोपाल द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के योग्य युवाओं के लिए भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में सेवा करने का यह एक महत्वपूर्ण और सुनहरा अवसर है।

भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम जानकारी यह है कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इससे पहले पंजीकरण की अवधि 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा संभावित रूप से 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

Related Articles

इस भर्ती प्रक्रिया में मध्य प्रदेश के अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा जिलों के स्थायी निवासी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल मेरिट के आधार पर होती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के दलाल या फर्जी भर्ती एजेंटों के झांसे में न आएं और भर्ती के किसी भी चरण में रिश्वत न दें। किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या पंजीकृत मोबाइल/ईमेल के माध्यम से ही प्राप्त होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल (सुल्तानिया इन्फैंट्री लाइन्स, भोपाल 462001) के लैंडलाइन 0755-2539948 या मोबाइल 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!