A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन

पूर्व केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने की शिरकत

बानसूर के श्री फूटा जोहड़ा स्थित बालाजी मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 28 मई से 5 जून तक चलेगा। महायज्ञ का संचालन बाबा युवराज आचार्य बलराम दास जी महाराज और रतन दास जी महाराज के मार्गदर्शन में हो रहा है।

*पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने महायज्ञ में शिरकत की*

Related Articles

शनिवार की शाम को पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने महायज्ञ में शिरकत की। उन्होंने यज्ञ में आहुति प्रदान की और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। रावत ने आयोजक महाराज रतनदास और बलराम दास का धार्मिक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन मे सैकड़ो श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है।

 

5 जून को पूर्णाहुति के साथ समापन

5 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!