A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कलेक्ट्रेट हमीरपुर से फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिलाधिकारी महोदय हमीरपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद की चारों तहसीलों के लिए रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं—

Related Articles

विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बार-बार सत्यापन के प्राप्त करना

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कृषि उत्पादों की बिक्री में सरलीकरण

फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा

प्रत्येक किसान की डिजिटल पहचान सुनिश्चित होना

पीएम किसान सम्मान निधि का निर्बाध लाभ प्राप्त करना

किसान भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री जन सुविधा केंद्र, कृषि सहायक, पंचायत सहायक एवं राजस्व विभाग के लेखपाल से संपर्क कर बनवा सकते हैं। रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, खतौनी एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होगा।

मार्च 2026 तक ग्राम पंचायतवार फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। किसान कृषि विभाग या संबंधित लेखपाल से संपर्क कर निर्धारित कैंप में आवश्यक अभिलेखों के साथ पहुंचकर अपनी रजिस्ट्री करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री बनवाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!