मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में सुरों की महफिल,, महेंद्र कपूर फेंश क्लब का 18, आयोजनफकीरबगान में मुहल्लावासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’सरकारी बैंकों की देश भर मे हड़तालजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईबड़वानी में सुरों की महफिल,, महेंद्र कपूर फेंश क्लब का 18, आयोजनफकीरबगान में मुहल्लावासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’सरकारी बैंकों की देश भर मे हड़तालजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गई
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की संगठनात्मक बैठक

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की संगठनात्मक बैठक
WhatsApp Facebook

*संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर*

*संगठन की मजबूती पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा का मंथन*

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, धार ग्रामीण जिले की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय, मनावर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के संभाग प्रभारी धीरज पाटीदार एवं संभाग सह प्रभारी जितेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार तथा जिला मंत्री निलेश राठौर मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष हीरालाल बृजवासी ने बैठक के उद्देश्य बताते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने संगठन की कार्यशैली एवं कार्यकर्ता-आधारित व्यवस्था पर प्रकाश डाला। संभाग सह प्रभारी जितेंद्र यादव ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि धीरज पाटीदार ने धार ग्रामीण जिले में पिछड़ा मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नई कार्ययोजना के साथ संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि जिले में संगठनात्मक गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं तथा शीघ्र ही सभी मोर्चों की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

बैठक का संचालन सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने किया, जबकि आभार जिला मंत्री निलेश राठौर ने व्यक्त किया।

बैठक में विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, मोहन आर्य, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य बातें
*संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर।
*नई कार्ययोजना के साथ संगठनात्मक विस्तार की रणनीति।
*सभी मोर्चों की जिला कार्यकारिणी जल्द घोषित होगी।
*कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी एवं जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान।