मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मेंभाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

आध्यात्मिक गुरु योगी नरहरि जी ब्रह्मलीन

80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, अछोदा पुनर्वास स्थित आश्रम में शिष्यों ने दी समाधि.. 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन ध्यान-योग के माध्यम से दी जाएगी श्रद्धांजलि, 24 अक्टूबर को ध्यान…

आध्यात्मिक गुरु योगी नरहरि जी ब्रह्मलीन
WhatsApp Facebook

80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, अछोदा पुनर्वास स्थित आश्रम में शिष्यों ने दी समाधि.. 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन ध्यान-योग के माध्यम से दी जाएगी श्रद्धांजलि, 24 अक्टूबर को ध्यान श्रद्धांजलि एवं भंडारे का आयोजन…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। योगी नरहरि ध्यान एवं योग आश्रम, अछोदा पुनर्वास के संस्थापक एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक टीकाकार योग गुरु योगी नरहरि जी 80 वर्ष की आयु में गुरुवार, 15 अक्टूबर को ब्रह्मलीन हो गए। उनके ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही शिष्यों एवं अनुयायियों में शोक की लहर छा गई। गुरुदेव के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में शिष्य और अनुयायी आश्रम पहुंचे।

गुरुदेव की मंशानुरूप आश्रम परिसर में शांति पाठ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित शिष्यों एवं अनुयायियों ने श्रद्धा के साथ उन्हें समाधि दी। इस दौरान आश्रम का वातावरण भावुक और आध्यात्मिक रहा। शिष्यों ने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

*ध्यान-योग के माध्यम से दी जाएगी श्रद्धांजलि*

आश्रम संचालक एवं शिष्य राम शर्मा ने बताया कि गुरुदेव के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने के लिए आश्रम में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायंकाल शिष्य ध्यान-योग के माध्यम से गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को दसवें दिवस ध्यान श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें शिष्य, अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल होकर गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

योगी नरहरि जी ने अपने जीवन में ध्यान, योग एवं आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से साधकों का मार्गदर्शन किया। उनके ब्रह्मलीन होने से आश्रम परिवार एवं अनुयायियों में शोक का वातावरण है। श्रद्धालु उनके आध्यात्मिक विचारों, शिक्षाओं और साधना परंपरा को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।