मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सवाल, संवाद से निकलना चाहिए था समाधान: एडवोकेट एम. जिया मलिक

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सवाल, संवाद से निकलना चाहिए था समाधान: एडवोकेट एम. जिया मलिक
WhatsApp Facebook

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सवाल, संवाद से निकलना चाहिए था समाधान: एडवोकेट एम. जिया मलिक

देखिए रामपुर से जिला संवाददाता मनदीप कम्बोज की विशेष रिपोर्ट

 

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (मनीष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट एम. जिया मलिक ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को शांतिपूर्वक रखने वाले निहत्थे छात्रों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।

 

मीडिया को जारी बयान में एडवोकेट एम. जिया मलिक ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है। लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए चुना गया शासन है, इसलिए जनता को अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से सवाल पूछने और अपनी मांग रखने का पूरा अधिकार है।

 

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे। सरकार को चाहिए था कि वह छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकालती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार का भरोसा देकर धरना समाप्त कराती। इसके विपरीत लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं कही जा सकती।

 

एडवोकेट एम. जिया मलिक ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती संवाद, संवेदनशीलता और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान से होती है, न कि बल प्रयोग से। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचते हुए सरकार को बातचीत के माध्यम से जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।