मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गयाहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गया
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :सरिया चोरी के शक में युवक पकड़ा, ट्रक चालकों ने की पिटाई

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार को सरिया चोरी के शक में ट्रक चालकों ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान ट्रक…

हमीरपुर :सरिया चोरी के शक में युवक पकड़ा, ट्रक चालकों ने की पिटाई
WhatsApp Facebook

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार को सरिया चोरी के शक में ट्रक चालकों ने एक युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों और वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई।

पकड़े गए युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र राजभईया वर्मा के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक खुद को खंडेह गांव का निवासी और पूर्व प्रधान का पुत्र बता रहा था।

बताया गया कि पेट्रोल पंप के पीछे रखे सरिया की चोरी के संदेह में ट्रक चालकों ने युवक को पकड़ा था। इसी दौरान ट्रकों से बैटरी चोरी किए जाने के शक को लेकर भी उससे पूछताछ की गई।

मामला बढ़ने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने युवक के नशे की हालत में होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

युवक पर लगाए गए चोरी के आरोप भी अभी साबित नहीं हुए हैं। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की भूमिका चोरी की घटनाओं में थी या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।