A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरस्वती ज्ञान मंदिर और राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल में मातृ .पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन

स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओ  तथा बच्चों के अभिभावकों ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक लिया भाग

डिंडोरी  14 फरवरी 2026 को  विश्व व्यापी अभियान मातृ .पितृ पूजन दिवस के निमित श्री योग वेदांत सेवा समितिए डिंडोरी के तत्वावधान में डिंडोरी शहर के दो विद्यालयो सरस्वती ज्ञान मंदिर और राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल में मातृ .पितृ पूजन का कार्यक्रम आयोजन किया गया ।  इस कार्यक्रमों में  स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओ  तथा बच्चों के अभिभावकों ने  उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

पहली बार माता .पिता और शिक्षक .शिक्षिकाओं ने   अपने ही बच्चों द्वारा अपना सम्मान पाकर और अपना पूजन करवा कर भावुक और अभिभूत हो गए । ऐसा सुंदर नजारा पहली डिंडोरी में देखने को मिला । सभी माता .पिता और शिक्षक भावना से भर गए ।मातृ .पितृ दिवस एक अत्यंत उत्साहपूर्ण और आनंदमय वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपने माता .पिता  के चरण धोकर तिलक लगाकर उनका पूजन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने अपने माता .पिता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके साथ मिलकर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

   ऐसा आयोजन समिति द्वारा प्रति वर्ष हो सभी ने ऐसी इच्छा जाहिर की और विद्यालय स्टाफ तथा आयोजकों को  को बच्चोें के अभिभावकों  ने बहुत .बहुत धन्यवाद प्रदान किया ।स्कूल के छोटे बच्चों ने अपने माता .पिता का चरण स्पर्श कर धोए तिलक लगाया पूजन किया और आभार व्यक्त किया। बच्चों ने माता .पिता के सम्मान में गीत नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए  साथ ही उनके साथ विभिन्न खेल खेले और खूब मजे किए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!