A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*प्रियंका उपाध्याय शुक्ला हिन्दू महासभा सदस्यता अभियान आरंभ कर संगठन को सशक्त बनाएंगी

*प्रियंका उपाध्याय शुक्ला हिन्दू महासभा सदस्यता अभियान आरंभ कर संगठन को सशक्त बनाएंगी*

*रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

अखिल भारत हिन्दू महासभा के महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हिन्दू महासभा का सदस्यता अभियान आरंभ करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन वार्ता के बाद की।

Related Articles

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया कि डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन वार्ता में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। फोन वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने डॉक्टर प्रियंका की मंगलकामना पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मंगलकामनाओं और चिकित्सा से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने डॉक्टर प्रियंका को फोन वार्ता में संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए।

डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने कहा कि उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही सदस्यता अभियान चलाकर पूरे देश में संगठन को सशक्त बननाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके पास महिला प्रकोष्ठ में दायित्व है, किंतू उनका लक्ष्य केवल महिलाओं को ही संगठन से जोड़ना नहीं है, वरन वो पुरुष वर्ग को भी भारी संख्या में जोड़ते हुए हिन्दू हितों का आंदोलन तेज करेंगी। उन्होंने कहा कि वो महिला प्रकोष्ठ के साथ साथ विद्यार्थी प्रकोष्ठ, युवक प्रकोष्ठ, श्रमिक प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रकोष्ठों को भी मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।

डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने कहा कि वो वीर सावरकर का *” राजनीति का हिन्दूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण ” एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के ” जाति पाती की करो बिदाई – हिन्दू हिन्दू भाई भाई ” और ” हिन्द की आजादी अधूरी है – हिन्दू राष्ट्र जरूरी है “* के संदेश को जन जन तक पहुंचाते हुए उन्हे हिन्दू महासभा से जिदंगी। उन्होंने कहा कि रामपुर में शीघ्र ही हिन्दू संसद आयोजित कर उसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!