
*प्रेस और पुलिस लिखे वाहन सड़क पर भर रहे फर्राटा,कुछ स्कूल वाहनों पर भी नहीं लगा नंबर प्लेट*


अम्बेडकरनगर
परिवहन नियमों को दरकिनार कर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तमाम लोग नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह राजनीतिक दलों व विभागों के नाम लिखे होते हैं। अफसरों की उदासीनता की वजह से चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। प्लेट पर किसी प्रकार की कोई डिजाइन न होकर केवल स्पष्ट निर्धारित आकार में सामान्य तरीके से नंबर लिखे होने चाहिए। परंतु जनपद में चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों पर तो प्लेट पर लिखे नंबर भी स्पष्ट तरीके से नहीं लिखे होते हैं। कई वाहनों के नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे रहते हैं। इसमें अधिकांश वाहनों पर प्रेस और पुलिस विभाग का लोगो और नाम अंकित रहता है जो सड़क पर फर्राटे लगाते हुए मिलते हैं।कई तो सड़क पर बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर सवार लोग जांच के दौरान राजनीतिक पार्टी व विभागीय कर्मचारी होने का रौब भी दिखाते हैं। इसी प्रकार मीडिया की नजर में एक स्कूल बस भी दिखाई पड़ी जिसमें ना तो वहां के आगे नंबर प्लेट अंकित था और ना ही पीछे और पूछे जाने पर सीधे राजनीतिक दल के नेता का नाम बताते हुए कहा की आपको फोटो खींचना हो या वीडियो बनाना हो तो आप बना ले कुछ होने जाने वाला नहीं है। आखिर कहां गया शासन प्रशासन का नियम और कानून।
