A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

ठाकुर श्री राधा रसबिहारी महाराज का द्वितीय प्राकट्य महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारम्भ

ठाकुर श्री राधा रसबिहारी महाराज का द्वितीय प्राकट्य महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारम्भ

मथुरा।वृंदावन, श्रीधाम वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित कालिंदी विहार में ठाकुर श्री राधा रसबिहारी जी महाराज का द्वितीय प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष में आनंद महोत्सव का धूमधाम से शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आचार्य महंत चंद्र दास महाराज ने बताया कि आनंद महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आज पतित पावनी मां श्री यमुना महारानी का विशाल चुनरी महोत्सव सायंकाल युगल घाट पर आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम कालिंदी विहार में ठाकुर श्री राधा रसबिहारी जी मंदिर में वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ चुनरी मनोरथ की शोभायात्रा व श्रद्धालुओं के द्वारा नगर भ्रमण करती हुई जुगल घाट तक निकाली गई। श्रीयमुना महारानी का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।

यमुनाजी को इस पार से उस पार तक 251 मीटर लंबी चुनरी नौकाओं में बैठे श्रद्धालुओं के द्वारा भजन-कीर्तन के साथ धारण कराई। कार्यक्रम में उपस्थित महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज ने बताया कि यमुना महारानी भगवान श्री कृष्ण की पटरानी है साक्षात देवी के रूप में यह पृथ्वी पर अवतरित हुई है इनका नाम स्मरण करने मात्र से मनुष्य को मुक्ति की प्राप्ति होती है।
मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि श्री यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ करने से समस्त प्रकार के पापों का नाश होता है। इसी के साथ मनुष्य की सभी इच्छाओं की पूर्ति भी होती है। यमुना महारानी को चुनरी धारण करने से मनुष्य की सातों पीडिया पाप मुक्त होती हैं। इसी जन्म में सभी भक्तों ने धूमधाम के साथ नाच गा कर यमुना महारानी के जयकारे लगाए

Related Articles

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!