A2Z सभी खबर सभी जिले की

“फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार”

पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) श्रीमती पारुल बेलापुरकर, एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में नवागत थानाप्रभारी श्री अनिल जाधव के नेतृत्व में टीम गठित कर स्थाई फरार वारंटी धर पकड़ अभियान में दिनांक 07.02.2026 को चौकी प्रभारी रिंगनोद श्री गुलाब सिंह भयड़िया, प्रधान आरक्षक मेहरसिंह द्वारा थाना सरदारपुर के अपराध क्रमांक 422/2019 धारा 25 बी आर्म एक्ट में चल रहे फरार आरोपी होने से माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर पालन में आरोपी दिनेश पिता कालू जाति भिलाला उम्र 37 वर्ष निवासी आम्बासोटी थाना टांडा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सरदारपुर आज दिनांक 08.02.2026 को पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट के पालन में सब जेल सरदारपुर दाखिल किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button