A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेंट फ्रांसिस आने पुर औरैया में इंटर हाई स्कूल जूनियर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 8 विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया से

खबर जनपद औरैया से *सहोदया इंटर-स्कूल जूनियर क्विज प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी दिबियापुर बना चैंपियन* *औरैया, 12 अगस्त।* औरैया सहोदया क्लस्टर के तत्वावधान में *सेंट फ्रांसिस एकेडमी, औरैया* में इंटर-स्कूल जूनियर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने ज्ञान, सामान्य जागरूकता, त्वरित सोच एवं टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए *8 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया*, जबकि 7 विद्यालयों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रारंभिक चरण प्रातः *9:20 बजे* शुरू हुआ। प्रारंभिक दौर के बाद पाँच विद्यालयों ने मुख्य मंच पर आयोजित फाइनल राउंड के लिए जगह बनाई। फाइनल राउंड में *सेंट जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी दिबियापुर, संजोसे स्कूल दिबियापुर, ग्रीन वैली स्कूल दिबियापुर, रैपिड पब्लिक स्कूल बिधूना एवं मेजबान सेंट फ्रांसिस एकेडमी, औरैया* की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल चरण का शुभारंभ प्रार्थना गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में *औरैया सहोदया क्लस्टर के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि डॉ. सौरभ*, *शेमफोर्ड स्कूल के उप प्रधानाचार्य श्री आदित्य* तथा *सेंट फ्रांसिस एकेडमी के प्रधानाचार्य फादर एंटनी चाको* की गरिमामयी उपस्थिति रही। फादर एंटनी ने अतिथियों एवं प्रतिभागी विद्यालयों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का संचालन *इटावा सहोदया के क्विज मास्टर श्री मनोज एम.एस.* ने किया। रोमांचक मुकाबले के बाद *सेंट जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी दिबियापुर* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *चैंपियन* का खिताब जीता, जबकि *सेंट फ्रांसिस एकेडमी, औरैया* की टीम *उपविजेता* रही। अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सेंट फ्रांसिस एकेडमी की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। *विद्यालय के क्विज कोऑर्डिनेटर श्री सोविन, श्री अव्सोलम एवं श्री रतीश सर* ने क्विज की तैयारियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों के समन्वय एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *उप प्रधानाचार्या सिस्टर अनीता मेरी* ने संपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण किया। वहीं *विद्यालय के पीआरओ श्री गौरव कुमार पोरवाल* ने प्रतिभागी विद्यालयों, अतिथियों एवं आयोजन टीम के बीच समन्वय, सूचना एवं संचार व्यवस्था तथा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान दिया। *एक्टिविटी इंचार्ज श्रीमती स्नेहलता त्रिपाठी* ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समन्वय तथा मंचीय एवं गतिविधि संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य *फादर एंटनी चाको* ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं आयोजन टीम को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम का समापन *राष्ट्रीय गान* के साथ हुआ। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने और सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

Show More
Back to top button