मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
Dhanbadक्राइमझारखंड

*14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*

##कतरास के 17 नंबर कोल डंप से कोयला और स्कूटर जब्त, कैथरडीह जंगल में मिला अवैध खनन का सामान; 122 वाहनों की हुई जांच## *धनबाद।* कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ…

*14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*
WhatsApp Facebook

##कतरास के 17 नंबर कोल डंप से कोयला और स्कूटर जब्त, कैथरडीह जंगल में मिला अवैध खनन का सामान; 122 वाहनों की हुई जांच##

*धनबाद।* कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF यूनिट, BCCL धनबाद ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। 17 नवंबर को जिले के 14 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 15.35 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया। साथ ही अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, स्कूटर और अन्य सामान भी बरामद किए गए।

*अभियान के दौरान गोविंदपुर क्षेत्र (एरिया-03)* के एनएकेसी कोलियरी अंतर्गत सालानपुर सेलेक्टर बस्ती के समीप बोरियों में भरकर रखा गया 2,250 किलोग्राम कोयला बरामद किया गया।

वहीं,

*कतरास क्षेत्र (एरिया-04)* के 17 नंबर कोल डंप के ऊपर से करीब 100 किलोग्राम कोयला और एक स्कूटर जब्त किया गया।

*सबसे बड़ी कार्रवाई*

*एरिया-12 के कैथरडीह जंगल में हुई।* यहां छापेमारी के दौरान करीब 13 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया। इसके अलावा एक स्कूटर, दो पोर्टेबल जनरेटर, दो इलेक्ट्रिक पंप, एक डीजल पंप और दो अर्थ ड्रिलिंग मशीनें भी बरामद की गईं।

*चार अवैध मुहानों और एक एस्केप रूट की भराई*

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए BCCL प्रबंधन के सहयोग से चार अवैध मुहानों और एक एस्केप रूट को बंद कराया गया।

*एरिया-04* कतरास के भूमि माइंस के ऊपर पांडेडीह बस्ती के समीप एक एस्केप रूट बंद किया गया।

*एरिया-05* सिजुआ के हनुमानगढ़ी 7 नंबर बस्ती, लोयाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक अवैध मुहाने की भराई की गई।

वहीं,

*एरिया-12* चांच विक्टोरिया के कैथरडीह जंगल में तीन अवैध मुहानों को बंद किया गया।

*ड्रोन से निगरानी, 122 वाहनों की जांच*

अवैध खनन और कोयले के अवैध भंडारण पर नजर रखने के लिए *महुदा, मुनीडीह, कतरास, पुटकी एवं बीके-2 क्षेत्र की माइंस और पूर्व में चिह्नित संवेदनशील हॉटस्पॉट पर ड्रोन से हवाई निगरानी की गई।* विभिन्न क्षेत्रों में नाका लगाकर कुल 122 वाहनों की जांच भी की गई।

CISF के अनुसार, भारत सरकार की 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत CISF यूनिट, BCCL धनबाद द्वारा गश्ती, ड्रोन सर्विलांस, QRT/SRT की तैनाती, छापेमारी और वाहन जांच अभियान BCCL प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से लगातार चलाए जा रहे हैं।