दीपक शर्मा आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
स्टेट हाईवे के0बी0 रोड पर दिन दहाडे घटना होनें से क्षेत्र मे दशहत उत्पन्न हो गया थी
24 घंटे के भीतर 05 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एवं फालिये जप्त।
पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर समर वर्मा ने बताया कि 16 नवम्बर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओम शांति आश्रम के पास बोलेरो वाहन से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर मोती वास्कले एवं चमला की फालिये से वार कर हत्या करने की घटना सामने आई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 539/2026 धारा 103(2), 238(a), 61(2)(b) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी आलीराजपुर शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सिटोले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर ग्राम मोरधी, खोरियावाड़ फलिया निवासी निम्न 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
1. ठाकुर पिता दशरथ वास्कले
2. रोहित पिता करमसिंह वास्कले
3. पिंटू पिता अभयसिंह वास्कले
4. कुतरिया पिता मांगू वास्कले
5. वेस्ता पिता शंकर वास्कले
विवेचना में प्रारंभिक रूप से घटना का संबंध पूर्व में 12 नवम्बर 2026 को थाना चांदपुर क्षेत्र में हुई बीती 12 तारीख को ग्राम मोरधी के दिलिप पिता अभयसिह की थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत हत्या कर वाहन दुर्घटना का रूप देनें की कोशिश की गई थी उक्त हत्या की घटना से जुड़े प्रतिशोध से 16 नवम्बर 2026 स्टेट हाईवे के0बी0 रोड दीपा की चोकी आलीराजपुर पर दिन दहाडे घटना होना सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एवं फालिये जप्त किए गए हैं। प्रकरण में शेष तथ्यों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में एसडीओपी आलीराजपुर शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सिटोले के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील रंदे, मुन्नालाल कटारे, रणजीतसिंह सोलंकी, कन्हैयालाल साजोदिया, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार राठौर, कैलाश, लक्ष्मण देवड़ा, जयेन्द्र नायक, प्रधान आरक्षक सुनील, दिनेश, मुकेश, हनुमंत, सुरेश, गणपत, संजय तथा आरक्षक उमेश, राकेश, जगदीश, गिरधारी, प्रकाश, अमरसिंह, संजय, अनिल, जितेन, राजेन्द्र, अकरम एवं सेवकराम की सराहनीय भूमिका रही।
