हमीरपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय, हमीरपुर में सहायक कोषाधिकारी पद पर पदोन्नत हुए चार कार्मिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रेमी प्रजापति, कौशल किशोर मिश्रा, अभिराम तिवारी एवं पवन कुमार को पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, लेखाकार मोहन कुमार श्रीवास्तव तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज, हमीरपुर के प्रधानाचार्य सरवर आलम सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नति को कार्मिकों के परिश्रम, अनुभव, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताते हुए इसे उनके सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि पदोन्नति के बाद सभी कार्मिक अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कार्यकुशलता के साथ करेंगे। साथ ही विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने और जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक पालन करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सम्मान समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।
