संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा
सौंसर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में 'शक्ति से सृजन' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नवरात्रि के प्रथम दिवस से दशहरा तक प्रतिदिन तीन पौधे लगाने का संकल्प नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा लिया गया है।
इसी क्रम में अष्टमी के दिन वार्ड 15 बेलगांव जाम स्थित सर्वेश्वर मंदिर प्रांगण, विवेकानंद कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माटी पूजन कर आंवला, आम और करंजी के तीन पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान वृक्ष मित्र अरुण ठाकरे, संस्था अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर, सुरेश ठाकरे, विट्ठल राव बोबडे, कृष्ण वानखेड़े, शंकर कोठे, मुरलीधर ढोक, प्रशांत राउत, रमेश गोधे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवांकुर सखियों द्वारा पीपल के वृक्ष का पूजन कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व पर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति के गोपाल कोठे, हेमंत हिवरकर, परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर, सुनील डोंगरे, सुभाष ठाकरे, शारदा निगम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
