हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने जनपद के वर्तमान लिंगानुपात 840 को बढ़ाकर 860 करने का लक्ष्य रखते हुए महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर अभियान में सहयोग करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न देने की अपील की। बताया कि 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन का कार्य किया जाएगा।
साथ ही 10 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
