मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्राहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर :पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से परेशान ग्राम उपरी और सायर के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह को ज्ञापन सौप कर बताया कि नमामि गंगे “हर घर जल” योजना के तहत शीघ्र जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि उपरी और सायर गांवों की संयुक्त आबादी करीब 10 हजार है, जबकि मतदाताओं की संख्या लगभग 6 हजार है। इसके बावजूद आज तक दोनों गांवों में हर घर जल योजना का लाभ नहीं मिल सका है। गांव में मीठे पानी का कोई सार्वजनिक स्रोत उपलब्ध नहीं है। केवल एक कुटी कुआं है, जो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से गांव में शीघ्र पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने, आवश्यक जांच कराने तथा स्थायी समाधान होने तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम या अनशन करना नहीं है, बल्कि वे अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से सहयोग और संवेदनशीलता की अपेक्षा रखते हैं।इस दौरान आदेश सिंह, रविकुमार, भर्पित सिंह, आविष्कार सिंह, सौरभ तिवारी, बंशगोपाल, राजू, सुरेंद्र, राजेंद्र, महादेव, नरेंद्र, शिवदानी, प्रसन्न कुमार, अभिषेक, राजवीर, मूलचंद, परशुराम, अचिन सिंह, नीतेश यादव, राकेश कुमार, सुनीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।