A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवक की हत्या के बाद शव को सड़क पर रख जमकर हंगामा

काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क से परिजनों को हटाया गया

हत्या के बाद मुख्य सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा बंशी बिगहा गांव में एक युवक की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है, घटना से गुस्साए लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क के जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हत्या के बाद परिजनों ने मुख्य सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर घोसी और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क से परिजनों को हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।  जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

घटना के संबंध में घोसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। उन्होंने दावा किया कि जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!