A2Z सभी खबर सभी जिले की

बज्रपात की चपेट आने से छात्र की दर्दनाक मौत

गांव के बधार में शौच के लिए जा रहा मृतक 

बज्रपात की चपेट आने से छात्र की दर्दनाक मौत

‎गांव के बधार में शौच के लिए जा रहा मृतक

‎संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। जिले में घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित उबेर गांव में ठनका की चपेट आने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मनोज कुमार के 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है। मृतक बीए का छात्र बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुमित बीए का छात्र था और वह गांव के बधार में शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली चमकने के बाद सीधे उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की जब नजर पड़ी तो आनन फानन उसे उठाकर घर लाया जहां रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

‎घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में घोसी थाने की पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि ठनका गिरने से एक छात्र की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना इतनी अचानक थी कि वे संभल भी नहीं सके। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!