A2Z सभी खबर सभी जिले की

ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल गणपुर कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल गणपुर कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल गणपुर का कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कक्षा पांचवी में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महक पिता मैहबूब पटेल गणपुर बसाहट ने 89% अंक प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा में द्वितीय स्थान पर अविनाश लोकेंद्र सोलंकी नर्मदा नगर ने 87.5% अंक प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में कुमारी शिवानी पिता उत्तम अहीरे गणपुर ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा आठवीं में द्वितीय स्थान पर प्रिंस पिता कमलेश पटेल ऐकलबारा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर 81.3% अंक प्राप्त किये।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक पंडित विजय कामदार, विद्यालय की संचालिका श्रीमती चेतना कामदार, प्राचार्य श्रीमती शोभना पाटीदार, प्राचार्य सुश्री कमला गेहलोद, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती मीना वर्मा, कोऑर्डिनेटर सुश्री निशिका पाटीदार, श्रीमती पुष्पा बरफा, श्रीमती प्रीति वाला मुझाल्दा, सुश्री कीर्ति मालवीय, सुश्री सोनाली आवासीया, सुश्री प्रतिभा मंडलोई, श्रीमती मुस्कान गहलोत एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं के परिवार में खुशी का माहौल है। उक्त जानकारी विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अमृता मुकाती नै दी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!