A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिविल अस्पताल सौसर में टिटनेस इंजेक्शन उपलब्, गलत जानकारी का हुआ खंडन ,530 टी.टी. इंजेक्शन स्टॉक में, मरीज को तत्काल दिया गया उपचार

सिविल अस्पताल सौसर में टिटनेस इंजेक्शन उपलब्, गलत जानकारी का हुआ खंडन ,530 टी.टी. इंजेक्शन स्टॉक में, मरीज को तत्काल दिया गया उपचार

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

आज दिनांक 27 मार्च 2026 को सिविल अस्पताल सौसर में कुछ मरीज उपचार के लिए आए, जिन्हें टिटनेस इंजेक्शन की आवश्यकता थी। इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित स्टॉफ नर्स श्रीमती वंदना गजभिये द्वारा मरीजों को जानकारी दी गई कि टिटनेस इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।

उक्त जानकारी के संबंध में इमरजेंसी ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा तत्काल खंड चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया। घटना संज्ञान में आते ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शुक्ला ने औषधि भंडार प्रभारी से संपर्क कर स्टॉक की स्थिति की पुष्टि की। तत्पश्चात संबंधित मरीज को तत्काल टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया।

Related Articles

जांच उपरांत यह पाया गया कि सिविल अस्पताल सौसर में लगभग 530 टिटनेस (टी.टी.) इंजेक्शन उपलब्ध हैं। इस प्रकार टिटनेस इंजेक्शन की अनुपलब्धता संबंधी दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से सही नहीं पाई गई।

भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी को आवश्यक समझाइश देकर निर्देशित किया गया है तथा दवा वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

जनसामान्य को आश्वस्त किया जाता है कि सिविल अस्पताल सौसर में आवश्यक इंजेक्शन एवं दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा मरीजों को समय पर उपचार प्रदान किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!