A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अनिवार्य करने का स्वागत:हरितवाल

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने कहा गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व सरकारी कार्यक्रम में अनिवार्य करने का स्वागत किया है।इसके सभी छह अंतरे गाने होंगे। राष्ट्रीय गीत 3 मिनट और 10 सेकंड में पूरा करना होगा जबकि राष्ट्रगान 52 सेकंड में पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में दिन की शुरुआत में सामूहिक गायन होगा, स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों में इसके प्रति सम्मान की भावना विकसित हो अब वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान अनिवार्य होने से हिंदुस्तान में रह रहे राष्ट्र विरोधियों का भी पता चल जाएगा।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!