A2Z सभी खबर सभी जिले की

*भाजपा एससी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत*

*युवा सरपंच एवं बीजेपी ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष सुलभ गोयदानी ने पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई*

*खापरखेड़ा।* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में *खुशीलाल अहिरवार* को *जिला उपाध्यक्ष* एवं *नरेन्द्र बाल्मीक* को *जिला मीडिया प्रभारी* नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर ग्राम के युवा सरपंच एवं भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष *सुलभ गोयदानी* ने दोनों पदाधिकारियों से भेंट कर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री गोयदानी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि खुशीलाल जी और नरेन्द्र जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल अहिरवार और जिला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र बाल्मीक ने सुलभ गोयदानी के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

Related Articles

Show More
Back to top button