

NSUI के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव कटारिया ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया
ब्यूरो रिपोर्ट : बलजीत सिंह अटवाल।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणिया की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, अरूण कुमार कटारिया पुत्र मेघराज निवासी रावला मंडी (श्रीगंगानगर) को संगठन का प्रदेश महासचिव, राजस्थान नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर अरूण कुमार ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक संदेश में लिखा –
“देश के सबसे बड़े छात्र संगठन NSUI द्वारा मुझे राजस्थान प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपने पर मैं NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जी जाखड़,श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा जी, श्रीगंगानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपिंदर सिंह कुनर जी, श्रीगंगानगर NSUI जिला अध्यक्ष ईशानवीर मान जी, कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती राम देवी बावरी जी, युवा काग्रेस प्रदेश सचिव अमित सरना जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
जिस उम्मीद के साथ संगठन ने मुझे ये जिम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरने का काम करूंगा आने वाले समय में छात्रों तथा युवाओं के हित से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज और अधिक मजबूती से बुलंद करता रहूंगा। पुनः हार्दिक आभार।”
कटारिया की नियुक्ति पर उनके शुभचिन्तकों द्वारा उन्हें बधाइयां प्रेषित की जा रहीं हैं।