

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सरीला स्थित प्रसिद्ध शल्लेश्वर धाम पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सरीला बलराम गुप्ता एवं तहसीलदार राममोहन भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिवरात्रि महोत्सव आयोजक समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि रहेगी।