
बडचिचोली में हम फाउंडेशन की संस्कृति शाखा का गठन, समाज सेवा के लिए लिया संकल्प
संगीता पाठे बनीं अध्यक्ष, पदमा महाजन सचिव व योगिता भूतड़ा कोषाध्यक्ष निर्वाचित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा क्षेत्र के ग्राम बडचिचोली में राष्ट्रीय सेवा एवं सांस्कृतिक संगठन हम फाउंडेशन भारत के महाकौशल प्रांत अंतर्गत नई संस्कृति शाखा का गठन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सीताराम मंदिर में आयोजित बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकांत चौधरी तथा राष्ट्रीय सहसंयोजक (महिला सहभागिता) श्रीमती मुनमुन भट्टाचार्य की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

गठित कार्यकारिणी में शीला पाटिल को शाखा संरक्षक, संगीता पाठे को अध्यक्ष, जयश्री गजभिये एवं प्रमिला गजभिये को उपाध्यक्ष, पदमा महाजन को सचिव, योगिता भूतड़ा को कोषाध्यक्ष, वैशाली पनपलिया को महिला सहभागिता प्रमुख तथा माधुरी सुरजुसे को सेवा कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान संगठन के सभी सदस्यों ने समाज सेवा का संकल्प लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रकल्पों — राष्ट्रगान अभियान, युवा एवं बाल कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा समग्र ग्राम विकास — के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य सुमित्रा मौजे, सूर्यभान सवाई, दुर्गा महाजन, रेखा महाजन, उज्वला जुनुनकर, अर्चना ममूलकर, शबनम शेख, निकिता परतेती, प्रतिक्षा सोनवाने, टीना उघड़े सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।