A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बेटियों के जन्म पर सजा उत्सव, बांटी गई बेबी किट

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सरीला/हमीरपुर। मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत संचालित मिशन शक्ति (फेज-5.0) के द्वितीय चरण की कार्ययोजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरीला में शनिवार को भावनात्मक और प्रेरणादायक कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार वासंतिक नवरात्र से शुरू हुए जागरूकता अभियानों की श्रृंखला में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (महिला कल्याण विभाग) द्वारा यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

कार्यक्रम में 25 नवजात बच्चियों का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें बेबी किट, मिठाई और गुलदस्ता भेंट किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह, संवेदना और सम्मान का अनोखा माहौल देखने को मिला। नवजात बेटियों के जन्म पर यह आयोजन समाज को यह संदेश देता नजर आया कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की असली शान हैं।

इस अवसर पर उपस्थित माताओं और परिजनों को कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। विभाग की ओर से पंपलेट वितरित कर योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही HEW टीम के कर्मचारियों ने लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

जिला समन्वयक शशि तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

“बेटियां घर की शान हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का हमें पूरा ध्यान रखना चाहिए। सरकार बेटियों को बढ़ाने और पढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है।”

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098 और 1076 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों से संबंधित सहायता सेवाओं और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस सफल आयोजन में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन से सिद्धार्थ दीक्षित (जेंडर स्पेशलिस्ट), मधुलता एवं शिवबाबू (आउटरीच वर्कर) का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम ने न केवल नवजात बेटियों के जन्म को उत्सव में बदला, बल्कि समाज को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी सम्मान” का सशक्त संदेश भी दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button