A2Z सभी खबर सभी जिले की

200 ग्राम अवैध गांजा बरामद, सत्यवीर यादव गिरफ्तार

हरसौरा पुलिस ने ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत अवैध गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सत्यवीर यादव को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से करीब 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

सत्यवीर यादव कपड़े सिलाई की आड़ मे अवैध गांजा का व्यापार कर रहा था। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।

थाना हरसौरा की टीम ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सत्यवीर यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक जनमेजाराम थानाधिकारी हरसौरा, एएसआई गिर्राज सिंह और कांनि. राजेश कुमार शामिल थे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!