A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

Kaushambi News: दुुबई में दौड़ेंगी कौशाम्बी की बेटी सुनीता

कौशाम्बी की सुनीता ने लखनऊ में रविवार को 22वें नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही युवा खिलाड़ी ने दुबई में अप्रैल में आयोजित होने वाली 21वीं एशियाई अंडर-20 जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

मंझनपुर ब्लॉक के बरई बंधवा गांव के किसान चुन्नीलाल की बेटी सुनीता अंतरराष्ट्रीय धावक हैं। वर्ष 2022 में दुबई में तीन हजार मीटर की दौड़ में सुनीता को गोल्ड मिला था। अब लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Show More
Back to top button